सहरसा, मार्च 9 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय में एन एस एस इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का मुख्य थीम "गिव टू गेन" ,पारस्परिक सहयोग और समर्थन की शक्ति पर बल देता है ।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अध्यक्ष,छात्र कल्याण प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार ,सीसीडीसी डॉ. अरविंद कुमार , इंस्पेक्टर डॉ. अशोक सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम के मुख्य विषय "महिलाओं का सामाजिक संघर्ष और अधिकार" पर विचार व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ.) अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम सभी महिलाओं की अदम्य शक्ति ,साहस और योगदान को नमन करते हैं। समाज ,परिवार, शिक्षा, विज्ञान, राजनीति और अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और...