सिमडेगा, मार्च 8 -- हर क्षेत्र में महिलाओं को मिले प्राथमिकता प्लानसिमडेगा, प्रतिनिधि।आज अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। महिला दिवस के मौके पर हिन्‍दुस्‍तान टीम ने कामकाजी-उद्यम आदि क्षेत्रों से जुड़ीं महिलाओं के साथ डिजिटल संवाद किया। मौके पर सभी महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि महिलाओं को सम्मान की जरूरत है केवल बोलकर नहीं, बल्कि वास्तविक सम्मान चाहिए। लैंगिक भेदभाव को खत्म करना होगा। आये दिन महिलाएं घर के अंदर व बाहर उत्पीड़न की शिकार हो रही हैं। महिलाओं ने कहा कि संदेह करने की बजाय, बेटियों को खुली हवा में सांस लेने दें। तभी आधी आबादी समाज में बराबरी हासिल कर पायेगी। हालांकि, कई महिलाओं ने यह भी कहा कि अब महिलाओं को अलग-अलग क्षेत्र में प्राथमिकता मिल रही है और इसका सकारात्मक असर दिखने लगा है।क्‍या कहती हैं महिलाएंमहिलाओं को अव...