लोहरदगा, मार्च 8 -- आज विश्व महिला दिवस का 50 वां साल है। लैंगिक समानता और महिलाओं के अधिकारों की श्रेष्ठता को लेकर यह दिन खुशियां मनाने और उन्हें सम्मान देने का दिन है। नारी से ही घर पूरा होता है। सशक्तिकरण, सम्मान और समानता महिला दिवस का आधार है।सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक योगदानों का सम्मान करने का अवसर है, महिला दिवस।महिलाओं की हर क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों का उत्सव मनाने और उनके कृतियों को नमन करने वाले वैश्विक दिन को ही महिला दिवस के रूप में मानते हैं।उन महिलाओं को और सशक्त बनाने के संकल्पों को ही उनके संघर्षों के साथ जोड़ कर उन्हें याद करने के साथ समाज और राष्ट्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के वैश्विक अवसर के रूप में हम सभी आठ मार्च को विश्व महिला दिवस मानते हैं।इस उत्सव को मनाने का अवसर वर्तमान समाज की नारियां हर क्षेत्...