बेगुसराय, मार्च 7 -- बेगूसराय। डीएवी पब्लिक स्कूल इटवा नगर बेगूसराय में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सह क्षेत्रीय सहायक अधिकारी सबिता ने कहा कि यह दिन महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकारों और समाज में उनके योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। महिलाओं ने हर क्षेत्र शिक्षा, विज्ञान, राजनीति, खेल, कला और समाज सेवा में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दिया है। कहा कि महिला दिवस हमें यह संदेश देता है कि हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्हें शिक्षा और समान के अवसर देने चाहिए तथा उनके अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए। जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज और देश का सही विकास संभव होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सांस्कृतिक विभागाध्यक्ष ममता मिश्रा, शीला झा, उषा झा, अल्पना बोस का ...