रांची, फरवरी 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) एवं राज्य सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर मंगलवार को हस्ताक्षर हुए। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पीएनबी सरकार के साथ एक नए अध्याय के रूप में जुड़ रहा है। आम जनमानस के साथ राज्य सरकार में कार्यरत कर्मचारियों की आर्थिक लेनदेन की कड़ी में बैंक की अहम भूमिका होती है। वर्तमान में व्यवसाय, कृषि, ग्रामीण विकास सहित हरेक क्षेत्र में बैंक की बड़ी भूमिका होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी कार्यों के साथ-साथ कई संस्थानों की कुछ सामाजिक जिम्मेदारियां भी होती हैं, इसी क्रम में आज राज्य सरकार एवं पंजाब नैशनल बैंक के बीच एक एमओयू साइन हुआ है। इससे पहले भी राज्य सरकार एवं अन्य बैंकों के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर हुए हैं और उक्त एम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.