हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं महिलाएं: दीपिका
रांची, जून 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। मारवाड़ी भवन में मारवाड़ी सहायक समिति द्वारा आयोजित परंपरा प्रदर्शनी के प्री-लॉन्च समारोह सह अपनों की उड़ान कार्यक्रम में झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह शामिल हुईं। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, नवाचार और उद्यमिता सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। समाज और देश के विकास में उनकी भूमिका लगातार सशक्त हो रही है। मारवाड़ी सहायक समिति के 115 वर्षों के गौरवशाली इतिहास की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि किसी संस्था का इतने लंबे समय तक समाज सेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय बने रहना अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है。
उद्यमिता का महत्व अपने संबोधन में मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों को उद्यमिता से जोड़ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.