ललितपुर, मई 7 -- ललितपुर। महिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं को त्वरित गति से निस्तारित करने के लिए गुरुवार को उप्र महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने महिलाओं से संबंधित योजनाओं की प्रगति को परखा। उन्होंने महिला चिकित्सालय में हाल ही में जन्मी कन्याओं का केक काटकर 'जन्मोत्सव' मनाया। वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाऊस में उन्होंने योजनाओं की समीक्षा करते हुए महिलाओं की दशा व दिशा तथा उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन के बारे में सम्बंधित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। साथ ही कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए तत्पर और महिला संबंधी अपराधों के प्रति बेहद गंभीर भी है। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्र के जर्जर भवन पर नाराजगी जताई उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया क...