चक्रधरपुर, सितम्बर 28 -- हमारी पहली और सबसे बड़ी प्राथमिकता यह है कि हर व्यक्ति हर रोज़ सुरक्षित घर लौटे। उत्पादन या लाभ का कोई भी उच्चतम स्तर किसी असुरक्षित कार्य को उचित नहीं ठहरा सकता। उक्त बाते सेल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पंडा कही। वे रविवार को मंथन सम्मेलन कक्ष में राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए यह बात दृढ़ता से कही। इस अवसर पर आरएसपी के निदेशक-प्रभारी (डीआईसी) आलोक वर्मा, सभी कार्यकारी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक और विभागाध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत प्रभारी निदेशक के स्वागत भाषण से हुई। अपने संबोधन में सीएमडी ने ठेका श्रमिकों से लेकर विभागाध्यक्षों तक, सभी स्तरों पर सुरक्षा मानदंडों के सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की और जोर देकर कहा कि में इस में कोई भी स...