वाराणसी, मई 18 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि स्ट्रोक, हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट और ट्रॉमा जैसी आपात स्थितियों में परेशानी की सही पहचान सबसे बड़ी चुनौती होती है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं घर, कार्यालय या सार्वजनिक स्थानों सहित कहीं भी हो सकती हैं, इसलिए जागरूकता और समय रहते इसे पहचान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में प्रतिक्रिया देने से पहले यह समझना आवश्यक है कि वास्तव में क्या हो रहा है, तभी सही सहायता प्रदान की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस समय हर किसी को सीपीआर विधि की जानकारी होनी चाहएि। यह भी पढ़ें- प्राथमिक चिकित्सा की दी जानकारी बीएचयू के केन्द्रीय कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम-1 में सोमवार को जीवन रक्षण कौशल (लाइफ-सेविंग स्किल्स) विषय पर तीन दिवसीय...