महाराजगंज, फरवरी 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के अंतर्गत डिवाइन पब्लिक स्कूल महराजगंज में स्वच्छ पर्यावरण-स्वच्छ जीवन विषय पर भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विज्ञान क्लब महराजगंज के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि जीवन में हर किसी को पौधरोपण करना चाहिए। विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. घनश्याम शर्मा एवं डॉ. शांति शरण मिश्रा उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक आलोक रंजन त्रिपाठी एवं उप-प्रधानाचार्य विवेक रंजन की उपस्थिति में विज्ञान क्लब के विमल पांडेय ने कार्यक्रम के उद्देश्यों को बताया। संचालन सिद्धार्थ पांडेय ने किया। स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. किशन...