नई दिल्ली, मई 5 -- गर्मियों में लस्सी को एक हेल्दी और ठंडक देने वाला ड्रिंक माना जाता है। दही से बनी लस्सी पाचन को बेहतर बनाने, शरीर को ठंडा रखने और हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करती है। यही वजह है कि कई लोग इसे अपनी रोज की डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन क्या लस्सी हर किसी के लिए फायदेमंद होती है? सच यह है कि कुछ लोगों के लिए लस्सी नुकसानदायक भी साबित हो सकती है, खासकर अगर इसे गलत समय, ज्यादा मात्रा या गलत तरीके से पिया जाए। जिन लोगों को कुछ खास हेल्थ समस्याएं होती हैं, उन्हें लस्सी पीने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी बॉडी की जरूरत और स्थिति को समझकर ही इसका सेवन करें।लस्सी के फायदेपाचन को बेहतर बनाती है: इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट को हेल्दी रखते हैं।शरीर को ठंडक देती है: गर्मी में यह शरीर का तापमान संतुलित रखने ...