पटना, अगस्त 8 -- सहकारिता सचिव धर्मेन्द्र सिंह ने कहा है कि किसानों को पीवीसीएस (सब्जी सहकारी समिति) से जुड़ने की पूरी स्वतंत्रता हो और हर किसान इस भरोसे के साथ अपनी सब्जी बाजार में लेकर आए कि उसकी उपज की बिक्री सुनिश्चित होगी। शनिवार को डीएनएस क्षेत्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान में वेजफेड की समीक्षा बैठक में सहकारिता सचिव धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि किसानों को उनकी उपज के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। सचिव ने कहा कि इसके लिए पीवीसीएस को पंचायत एवं प्रखंड स्तर तक विस्तार देने की आवश्यकता है ताकि अधिक से अधिक किसान सहकारी व्यवस्था से जुड़कर इसका लाभ उठा सकें। बैठक में पीवीसीएस में आधारभूत संरचना निर्माण, बाजार भंडारण योजना, तरकारी आउटलेट, कार्यालय व्यवस्था, मानव संसाधन, व्यवसाय वृद्धि एवं क्रियाशीलता समेत विभिन्न विषयों ...