प्रयागराज, जनवरी 24 -- मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग की ओर से 'कारणवाद एवं मानव स्वभाव' विषय पर शनिवार को संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव श्रीवास्तव, प्रो. मुकुल शुक्ल और डॉ. मनमोहन लाल गोस्वामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता डॉ. मनमोहन लाल गोस्वामी ने कहा कि पूरा ब्रह्मांड कारण और परिणाम के नियम पर चलता है। हर कर्म का निश्चित फल होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मचिंतन, सकारात्मक सोच और अच्छे आचरण को अपनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ भारतीय दर्शन, संस्कृति और नैतिक मूल्यों का ज्ञान इंजीनियरिंग छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के उ...