बरेली, अगस्त 9 -- बरेली, संवाददाता। सावन के दूसरे सोमवार से पहले रविवार को शहर की सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों के जत्थों से सड़कें भगवामय नजर आईं। डीजे की धुन और भजनों पर झूमते हुए कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। अलखनाथ मंदिर समेत कई शिवालयों में देर रात से ही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- सावन के दूसरे रविवार को गूंजा हर-हर महादेव, कांवड़ियों से भगवामय हुई सड़केंकांवड़ यात्रा में महिलाएं और युवतियां कछला, गढ़गंगा और हरिद्वार से गंगाजल लेकर सातों नाथ मंदिरों में जलाभिषेक के लिए इस बार बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुई हैं। देर रात से ही धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ, मणिनाथ सहित सातों नाथ मंदिरों में कांवड़ियों के जत्थे पहुंचने लगे, सोमवार भ...