मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रदेश के हर एक व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को विशिष्ट और सदर अस्पतालों को अति विशिष्ट अस्पताल बनाने का काम शुरू किया गया है। इससे गंभीर लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर ही संभव हो पाएगा। समृद्धि यात्रा के सातवें दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री मुजफ्फरपुर में थे। उन्होंने कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में आयोजित जनसंवाद में ये बातें कहीं। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने जिले को 853 करोड़ की 172 योजनाओं की सौगात दी। इसमें 89 योजनाओं का शिलान्यास, 47 योजनाओं का उद्घाटन और 36 योजनाओं का कार्यारंभ शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय-3 से विकास को नई गति दी जाएगी। इसके तहत शिक्षा, स्वास...