मेरठ, मार्च 30 -- चौ. चरण सिंह विवि में रविवार को आरोण्या फाउंडेशन की ओर से हर एक कदम उजाले की ओर वॉकाथॉन का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन सुबह सात बजे सुभाष चंद्र प्रेक्षागृह के परिसर के अंदर किया। दिल्ली से आईं प्रज्ञा महाजन और प्राची महाजन ने वॉकाथान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वॉकाथॉन में महिलाएं, बच्चों और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।संस्था की अध्यक्ष डॉ. कीर्ति जैन ने बताया कि यह पहल सिर्फ एक वॉक नहीं है, बल्कि एक संकल्प है हर नन्ही आंख की रोशनी बचाने का। वॉकथान का उद्देश्य 'नन्ही आंखें' परियोजना का हिस्सा है। जो नवजात शिशुओं की आंखों की रोशनी बचाने के लिए समर्पित है। यह परियोजना "मिशन जीरो ब्लाइंडनेस, हेल्दी नेशन" के अंतर्गत संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि समय से पहले जन्मे बच्चों में ह...