नई दिल्ली, जुलाई 29 -- दिल्ली पुलिस ने 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और कांवड़ियों की शांतिपूर्ण आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर भर में सुरक्षा और यातायात के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उन इलाकों में जहां से कांवड़िए राजधानी में एंट्री करते हैं जैसे उत्तर, उत्तर पूर्वी, मध्य, बाहरी उत्तरी, बाहरी, रोहिणी, द्वारका, पश्चिम, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण और कई अन्य पुलिस जिलों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अहम जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल, त्वारित प्रतिक्रिया दल (क्यूटीआर), पीसीआर वैन तैनात की गई हैं और नाके लगाए गए हैं। साथ ही, कांवड़ यात्रा के रास्तों पर...