आगरा, फरवरी 25 -- मिजल्स रूबेला टीकाकरण को लेकर बुधवार को मंडलीय स्तर से समीक्षा की गई। अपर निदेशक अलीगढ़ मंडल डॉ. मोहन झा ने यहां सीएमओ कार्यालय सभागार में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ टीकाकरण की प्रगति के बारे में चर्चा की। मिजल्स -रूबेला टीकाकरण, नियमित टीकाकरण की प्रगति, जे एस बाई पेमेंट, आशाओं के समस्त मदों में लंबित भुगतान, सीएचओ के टीबीआई, पीबीआई भुगतान तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत समस्त कर्मचारियों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। अपर निदेशक ने निर्देशित किया कि आशाओं के समस्त मदों का भुगतान समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। सीएचओ के टीबीआई एवं पीबीआई भुगतान में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। साथ ही, 20 फरवरी से 21 मार्च तक आभा आईडी शतप्रतिशत बनाए जाने के लिए प्रत्येक आशा को 20-20 आभा आईडी प्रतिदिन का...