कन्नौज, मई 16 -- समधन। क्षेत्र के रामाश्रम स्थित विद्युत उपकेंद्र के मलिकपुर व मोहना फीडर पर हर आधे घंटे में ट्रिपिंग से किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। किसानों का कहना है कि दिन में दो-चार घंटे भी विद्युत सप्लाई नहीं मिल रही है। किसानों की हरी भरी फसले मक्का, मूंगफली, मूंग आदि फसले सूख रही हैं। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। किसान खालिद, राजेश यादव, जनार्दन मौर्य, वीरपाल मौर्य, मुशीर अहमद, सोहेल, कमरुद्दीन खान, सगीर अहमद, महफूज अली आज किसानों ने बिजली समस्या हल करने की प्रशासन से मांग की है। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से लोग परेशान, बार-बार हो रही ट्रिपिंग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...