दुमका, जून 12 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। महिला एवं बाल विकास असिस्टेंट डायरेक्टर अलका हेंब्रम एवं राज्य स्तरीय टीम के द्वारा जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र तेतरिया पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र तालझारी एवं पंचायत जोंका अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र करमा का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान राज्य स्तरीय टीम के साथ बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी ऋतु, महिला पर्यवेक्षित खुशबू कुमारी व निहारिका मल्लिक भी शामिल रहे। अधिकारियों के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के पर्यवेक्षण में बारीकी के साथ पोषाहार, केंद्र संचालन, मिड डे मील के संचालन का अवलोकन किया गया। राज्य स्तरीय टीम के निरीक्षण में पोषण वाटिका की स्थिति को अच्छा करने की बात कही गई। निरीक्षण में टीम के अधिकारियों के द्वारा कहा गया कि हर आंगनबाड़ी में एक सहजन यानी मोरिंगा का वृक्ष लगाया जाए, क...