शामली, फरवरी 12 -- थानाभवन क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर में अज्ञात चोरों द्वारा कई किसानों के ट्यूबवेलों से स्टार्ट व केबिल चोरी कर लिए गए। पीड़ित किसानों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम हरड़ फतेहपुर निवासी अमित कुमार पुत्र नरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका ट्यूबवेल गांव के जंगल क्षेत्र में स्थित है। सुबह ट्यूबवेल पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि अज्ञात चोर ताला तोड़कर स्टार्ट का सामान व केबिल चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने बताया कि उसी रात गांव के अन्य किसानों जितेंद्र कुमार, सतीश, किरणपाल, राजकुमार, पवन, सतपाल, सन्नी व देवेंद्र समेत कई ग्रामीणों के ट्यूबवेलों से भी स्टार्ट व तार चोरी कर लिए गए। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। किसानों ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई कर चोरी की घटनाओ...