बागपत, अप्रैल 5 -- बासौली गांव निवासी एयर शूटिंग पिस्टल के नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट हर्ष स्वामी का चयन इंटरनेशनल वर्ल्ड कप प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो जर्मनी में आयोजित की जाएगी। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष एवं उनके परिवार के साथ-साथ सभी क्षेत्रवासियों में गर्व और खुशी का माहौल है। पूर्व सांसद सत्यपाल सिंह ने बड़ौत के आजाद नगर स्थित हर्ष स्वामी के आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही सफलता की असली कुंजी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.