हर्ष सिंह के परिजनों ने दुखहरिणी मंदिर में की पूजा
धनबाद, सितम्बर 20 -- झरिया, वरीय संवाददाता। फैसला आने के बाद कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर हर्ष सिंह के परिवार में खुशी का माहौल देखा गया। अदालत के फैसले के बाद हर्ष सिंह के परिवार के सदस्यों ने झरिया के भगतडीह स्थित प्रसिद्ध दुखहरिणी धाम पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। हर्ष सिंह ने रघकुल में भी पूर्व विधायक पूर्णिमा सिंह, अभिषेक सिंह और गुड्डू सिंह सहित अन्य लोगों के साथ रिहाई की खुशियां बांटीं। हर्ष सिंह की मां पुष्पा देवी, मौसी सरोजनी सिंह और पत्नी स्नेहा सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई और विधि-विधान से मां दुखहरिणी की पूजा कर आभार जताया। यह भी पढ़ें- परामर्श के बाद हाईकोर्ट में फैसले को देंगे चुनौती : रूमी मंदिर परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुष्पा देवी ने कहा कि कोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.