हाथरस, अप्रैल 11 -- हिन्दुस्तान संवाददाता। हाथरस। श्री ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में गुरुवार को मोहता आयुर्वेद भवन की स्वामिनी के द्वारा झूठी शिकायत के विरोध में एसपी को ज्ञापन सौंपा। मामले की जांच कराने की मांग करते हुए हर्ष शर्मा का बकाया हिसाब कराने की मांग की।महासभा ने एसपी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि हमारे ब्राह्मण समाज का एक व्यक्ति जो पूर्व में नेवदिता मोहता नामक आयुर्वेद भवन प्राइवेट लिमटेड फर्म में वर्ष 2016 से 2025 तक कार्य किया। इस व्यक्ति की सैलरी के अलावा मार्केटिंग माल की बिक्री में तीन से पांच प्रतिशत कमीशन था। जो कि एक अप्रैल 2025 से आठ जून 2025 तक करीब एक करोड़ रुपये की बिक्री के कमीशन के चार से पांच लाख रुपये का कमीशन बनता है। हर्ष शर्मा ने जून 2025 से कई बार तगादा किया। वह खुद गया। फर्म मालिकिन द्वारा अपने कर्मियों से...