नई दिल्ली। गौरव त्यागी, मई 28 -- केंद्रीय राज्य मंत्री और पूर्वी दिल्ली से सांसद हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। संगठन और सरकार का अनुभव रखने वाले हर्ष के नाम पर स्थानीय नेताओं के साथ साथ केंद्रीय नेताओं में भी सहमति बनी और उनकी घोषणा कर दी गई। लंबे इंतजार के बाद भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई। केंद्रीय भूतल परिवहन राज्य मंत्री हर्ष महल्होत्रा को नया अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी घोषणा पर भाजपा नेताओं ने खुशी जताई है। जिला कमेटियों के गठन के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा का इंतजार चल रहा था।निर्विवादित नाम पर बनी सहमति दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद नया अध्यक्ष बनाते हुए केंद्रीय नेताओं ने निर्विवादित छवि को ध्यान में रखा। आलाकमान नहीं चाहत...