सीतापुर, मार्च 15 -- सीतापुर,संवाददाता। जिले के रेउसा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। द्वारचार के समय की गई हवाई फायरिंग के दौरान चली गोली युवक के सिर को छूते हुए निकल गई। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद शादी समारोह और बारात में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रेउसा क्षेत्र के कुंदी गांव निवासी राजकुमार सिंह के यहां शनिवार रात शादी समारोह आयोजित था। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ढोलई खुर्द गांव से बारात आई थी। देर रात द्वारचार का कार्यक्रम चल रहा था और बाराती तथा घराती समा...