पीलीभीत, अप्रैल 30 -- पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक के गर्दन में गोली लगने से अफरातफरी मच गई। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुआबोझ में रामनाथ की बेटी की बुधवार रात शादी थी। कस्बे के एक मोहल्ले का रहने वाला व्यक्ति निमंत्रण पर शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा। इस दौरान डीजे पर डांस हो रहा था। कस्बे के रहने वाला युवक ने तमंचे से हर्ष फायरिंग करने लगा। अचानक चली गोली पास में खड़े जगतवीर पुत्र रामपाल की गर्दन में जा लगी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। युवक को गोली लगने के बाद अफरातफरी मच गई। उसे पूरनपुर सीएचसी ले जाया गया। जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस अस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.