बलिया, मई 2 -- बलिया। नगर कोतवाली के शिवपुर दियर ग्राम पंचायत के पांडे के डेरा में हर्ष फायरिंग में बालक की मौत हो गयी। घटना के बाद हलचल मच गयी। इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार संजय यादव के पड़ोस में दो बहनों की शादी थी। एक बारात जनपद से जबकि दूसरी बारात बिहार के बक्सर से आयी थी। द्वारपूजा के समय हुई हर्ष फायरिंग के दौरान गोली संजय के 10 वर्षीय पुत्र पीयूष को सीने में लगी और उसकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि फायरिंग करने का आरोप मृतक के फूफा पर लगा, जो फौज में है। एएसपी (दक्षिणी) संजय वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...