मुजफ्फरपुर, मई 21 -- सकरा। बलीगांव थाने के गोविंदपुर बेला निवासी मनीष कुमार को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार युवक अपने जन्मदिन पर सोनघाट मंदिर के समीप हर्ष फायरिंग की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में एसआई रविकांत कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया था। सकरा थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि हर्ष फायरिंग के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...