फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 3 -- नवाबगंज, संवाददाता। करनपुर गांव में नामकरण संस्कार के दौरान हुयी फायरिंग में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। हर्ष फायरिंग में दो बच्चियों के गोली लगी थी जिसमें वह घायल हो गयी थीं। पुलिस ने जब घटना स्थल पर गयी तो वहां पर ताला लगा पाया गया। अस्पताल में भी केाई परिजन नही मिला।

घटना का विवरण बबना चौकी प्रभारी अभिलाख सिंह ने थाने मे रिपोर्ट दर्ज करायी कि करनपुर में गोविंद ठाकुर के पुत्र होने की खुशी में 1 मई को नामकरण संस्कार था जिसमें गांव के लोग व रिश्तेदार थे। रात करीब 11 बजे अभय उर्फ अब्बू निवासी करनपुर ने उतावलेपन में देशी तमंचे के साथ फायरिंग की। लोगों ने हर्ष फयरिंग करने से मना किया तो वह और उतावला हो गया और मना करने वाले व्यक्ति के ऊपर ही जान से मारने की नियत से फायर कर दिया जिससे वह बाल बाल बच गया।

घायलो...