गोपालगंज, दिसम्बर 9 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता। जिले के मांझागढ़ थाने के मंगूरहा गांव में शादी समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग के मामले में निमुईया पंचायत के मुखिया के बेटे के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक शख्स शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। यह वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि आपका अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता। वीडियो वायरल होने के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक सह मांझागढ़ थानाध्यक्ष ने इसकी सत्यता की जांच कराई। जांच के दौरान पता चला कि 24 नवंबर को मंगूरहा गांव में दरबारी सहनी की बेटी की बारात आई थी। उसी दौरान निमुईया पंचायत के मुखिया विनोद सहनी के बेटे संजीत सहनी अपने लाइसेंसी हथियार से हर्ष फायरि...