दरभंगा, जुलाई 20 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रविवार को अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) बिहार सह नोडल पदाधिकारी दरभंगा सुधांशु कुमार की अध्यक्षता में जिले की कानून व्यवस्था एवं पुलिस कार्यों की व्यापक समीक्षा बैठक की गई।

बैठक का विवरण बैठक के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस कार्यों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने पुलिस पर हमले से संबंधित निष्पादित एवं लंबित कांडों की समीक्षा कर ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही हर्ष फायरिंग से जुड़े मामलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। सांप्रदायिक घटनाओं से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को ऐसे मामलों में संवेदन...