फिरोजाबाद, अप्रैल 11 -- शिकोहाबाद नगर के आदर्श नगर में युवक का अपने मकान के छज्जे पर फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। मोहल्ला आदर्श नगर में अनिकेत उर्फ राजा नाम के युवक का अपने घर की छत के छज्जे पर खड़े होकर ताबड़तोड़ फायरिंग का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। युवक अपने घर की छत पर से रायफल से दिखने वाले हथियार से कई राउंड फायरिंग करते दिखाई दे रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...