गोपालगंज, मार्च 11 -- मांझागढ़। एक संवाददाता थाना क्षेत्र के सिपाह खास गांव में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की देर शाम मांझागढ़ थाना क्षेत्र के सिपाह खास गांव में एक बर्थडे पार्टी के दौरान नर्तकियों का नाच चल रहा था। इसी दौरान जश्न के माहौल में इसी गांव के दीपक कुमार ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा था। जानकारी मिलने के बाद मांझागढ़ थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...