बुलंदशहर, फरवरी 26 -- नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेखसराय स्थित सुनारो वाली गली में हर्ष फायरिंग की घटना में घायल आठ वर्षीय रेयांश की हालत आठ दिन बाद भी नाजुक बनी हुई है। मासूम अभी तक कोमा में वेंटीलेटर पर है। चिकित्सकों ने कुछ देर के लिए वेंटीलेटर हटाया था, किंतु बच्चे की हालत बिगड़ती देखकर उसे पुन: वेंटीलेटर पर लेना पड़ा। मासूम को अगले तीन दिन और वेंटीलेटर पर रखा जाएगा। उधर, गोली चलाने वाले आरोपी किशोर का एक और वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में आरोपी गोली चलाने के बाद अपने दोस्तों के साथ नाचता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस अभी तक आरोपी और उसके नामजद पिता को नहीं पकड़ सकी है। 19 फरवरी को नगर के मोहल्ला शेखसराय स्थित सुनारों वाली गली में एक शादी समारोह के दौरान 16वर्षीय लड़के ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाई, जो अपने घर के अह...