बुलंदशहर, फरवरी 27 -- नगर क्षेत्र के मोहल्ला शेख सराय की सुनारों वाली गली में हर्ष फायरिंग के आरोपी नाबालिग को पुलिस ने पकड़ लिया है। इसके साथ ही आरोपी पिता को भी गिरफ्तार कर किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है। गौरतलब है कि नगर क्षेत्र के मोहल्ला शेख सराय में 19 फरवरी की शाम को एक लड़की की होने वाली शादी के चलते रिश्तेदार भात लेकर आये थे। उसी दौरान कार्यक्रम में शामिल एक नाबालिग ने अपने पिता के लाईसेंसी हथियार से फायरिंग की। एक गोली अहाते में खड़े 8 वर्षीय बालक रेयांश पुत्र हिमांशु वर्मा के सिर को भेदती हुई आरपार निकल गई। घायल बालक को तत्काल ही निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद बालक को नोएडा के एक निजी अस्पताल ...