हर्ष को आईएसआई की प्रवेश परीक्षा में 29वीं रैंक
प्रयागराज, जून 17 -- प्रयागराज। भारतीय सांख्यिकीय संस्थान (आईएसआई) की प्रवेश परीक्षा में हर्ष तिवारी ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। नैनी क्षेत्र के रहने वाले मेधावी छात्र हर्ष तिवारी ने राष्ट्रीय स्तर पर 29वीं रैंक हासिल हुई है। कुछ दिनों पहले हर्ष का चयन चेन्नई मैथमैटिकल इंस्टीट्यूट में भी हो चुका है। इसके पूर्व हर्ष तिवारी का चयन सैनिक विद्यालय के लिए भी हुआ था, परंतु उच्च शिक्षा (गणित) में विशिष्ट रुचि होने के कारण, उन्होंने वहां प्रवेश नहीं लिया। हर्ष तिवारी अपनी सफलता का श्रेय मां सीमा शुक्ला (सहायक अध्यापिका-चाका ब्लाक) एवं पिता- ललित तिवारी (अभियंता भेल) के मार्गदर्शन को देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.