अररिया, जनवरी 13 -- अररिया। एक संवाददाता अररिया कॉलेज मैदान पर आयोजित 35वें भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग कांसम ट्रॉफी के 21वें मुकाबले में सोमवार को फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी एफसीए ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन करते हुए डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ग्रीन को तीन विकेट से पराजित कर दिया। कम स्कोर वाले इस मैच में गेंद और बल्ले के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की टीम 32.4 ओवरों में मात्र 110 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से विनीत कुमार ने 28 और पंकज कुमार ने 19 रनों का योगदान दिया। फारबिसगंज की घातक गेंदबाजी के सामने अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके। एफसीए की ओर से उत्तम कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि आदित्य और अभिषेक को 2-2 विकेट मिले। 111 रनों के लक्ष्...