गढ़वा, मार्च 21 -- रंका। प्रखंड में हर्ष और उमंग के साथ शनिवार को ईद का त्योहार मनाया गया। ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिल बधाइयां दी। अनुमंडल मुख्यालय के तक्कूशाह दाता के मैदान में मौलाना मोहम्मद मुफ्ती साहब ने शनिवार अहले सुबह ईद की नमाज अदा काराई। पर्व को लेकर खासकर बच्चों में काफी उत्साह रहा। बच्चे भी एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। मौके पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से डीएसपी रोहित रंजन सिंह, इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम, थाना प्रभारी रवि केशरी, सीओ शिव पूजन तिवारी सहित अन्य दलबल के साथ मौजूद रहे। उन्होंने सभी को ईद की बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...