हर्षोल्लास से मनाया गया मां नयना देवी मंदिर का स्थापना दिवस
नैनीताल, जून 23 -- नैनीताल, संवाददाता। नयना देवी मंदिर का स्थापना दिवस मंगलवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।ब्रह्म मुहूर्त में नयना देवी की पूजा के बाद सुबह 7 बजे राजीव लोचन साह ने कुल पूजा की। उसके बाद देव पूजन पूर्णाहूति दी गई। इसके बाद नौ दिवसीय श्रीमद्देवी भागवत कथा का पारायण किया गया, जिसमें यजमान मनोज चौधरी सपत्नी मौजूद रहे। दोपहर एक बजे से भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम के समय नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट की ओर से मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर हेमंत बिष्ट, नवीन बेगाना, गौरव बिष्ट, पंकज आर्य, सिद्धांत नेगी, नीरज मिश्रा, मधुलिका पांडे, स्मित तिवारी, मोनू, अमन महाजन, संजय कुमार, आकाश नैनवाल, ट्रस्ट अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.