बिजनौर, दिसम्बर 25 -- कालागढ़। समूचे इलाके में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास तथा धूमधाम से मनाया गया। क्रिसमस के मौके पर भारी संख्या में ईसाई समाज के लोग अफजलगढ़ की इस्लामनगर ग्राम पंचायत के गांव भिक्कावाला स्थित चर्च में पहुंचे। इस मौके पर लोगों ने चर्च में प्रभु ईसा मसीह के जन्म के लिए बनाए गए स्थान के दर्शन किए। पल्ली पुरोहित फादर फिलिप ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए आनंद तथा प्रेम सहित भाईचारे का संदेश दिया। इसके अलावा उन्होंने लोगों को प्रभु ईसा मसीह के जन्म सम्बन्धी विस्तृत जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...