रुडकी, फरवरी 1 -- आंबेडकर चेतना भवन, प्रीत विहार रुड़की में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 649वीं जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन एवं गुरुवाणी पाठ से किया गया। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में समाज और शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम अध्यक्ष बाबूराम ने कहा कि संत रविदास महाराज के विचारों पर चलकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने समाज में समानता, भाईचारे और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन समिति महासचिव विपिन कुमार ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में बसंत लाल कवि ने संत रविदास के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। विशेष अतिथि कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता और पूजा गुप्ता उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.