भदोही, अगस्त 13 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय पर्व को लेकर हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। दुर्गागंज त्रिमुहानी से निकली तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोगों ने नगर में भ्रमण किया। देश भक्ति गीत के बीच निकली तिरंगा यात्रा का दृश्य देखते ही बन रहा था। तिरंगा यात्रा में भाजपा के पदाधिकारी, पुलिसकर्मी समेत सभ्रांत लोग शामिल रहे।राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की तैयारी हर तरफ तीव्र वेग से चल रही है। निजी स्कूलों और परिषदीय विद्यालयों में भी बच्चे देश भक्ति गीत, नाट्य मंचन एवं नृत्य की तैयारी कर रहे हैं। सरकारी कार्यालयों में भी साफ-सफाई संग पेंटिंग का काम चल रहा है। यह भी पढ़ें- Siwan News तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा, सैकड़ों लोगों ने लगाए भारत माता की जय के नारे ...