हजारीबाग, फरवरी 28 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के गुड़ियो गांव में पासवान समाज के इष्टदेव राह बाबा की हर्षोल्लास से पूजा अर्चना की गई। पासवान समाज के लोगों ने भव्य आयोजन किया था। पूजा के पूर्व कलशयात्रा निकाली गई। गांव की महिलाओं ने कलश उठाकर बराकर नदी तिलैया जलाशय से कलश में जल भरा और पूजन स्थल पर पहुंची। कलश स्थापना के बाद मुख्य पुजारी और सहयोगियों ने पूजा अर्चना शुरू की। राह पूजा के पहले दिन श्रद्धालु नहाय खाय के साथ दूसरे दिन उपवास करते हैं और तीसरे दिन पूजा विधि विधान के साथ सम्पन्न होता है। भक्त धारदार तलवार पर चलकर, दहकते अंगारों पर चलकर और खौलते दूध के कड़ाह से सिक्का निकालकर अपनी भक्ति की परीक्षा देते हैं। इस मौके अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति के अध्यक्ष मो कैयूम ,पूर्व मुखिया दशरथ यादव ,समाज सेवी मंसूर आलम सहित पासवान समाज के सैकड़ों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.