लातेहार, फरवरी 1 -- बेतला प्रतिनिधि । ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल कुटमू का द्वितीय वार्षिकोत्सव रविवार को हर्षोल्लास मनाया गया। झारखंड की प्रसिद्ध गायिका मेघा श्रीराम डाल्टन और जिप सदस्य संतोषी शेखर ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत एक से बढ़कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों गीत-संगीत,सामूहिक गान,नृत्य-नाटिकाएं आदि ने मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। स्कूल संचालक विनित चौधरी ने बच्चों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते उन्हें शिक्षा के साथ ही संस्कार पर जोर देने की बात कही। बाद में मौजूद अतिथियों ने नन्हे-नन्हे बच्चों की प्रतिभाओं की सराहना और स्कूल के उज्जवल भविष्य की कामना की।इसमें अधिक संख्या में अभिभावक और आसपास के ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.