मेरठ, मार्च 4 -- बुधवार को जिले भर में होली के पर्व की धूम रही. सुबह से दोपहर बाद तक गली मोहल्लों और कॉलोनी में बच्चों से लेकर बड़े तक होली के उल्लास में डूबे रहे। महिलाओं ने भी कॉलोनी के पार्कों में उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया। इस दौरान एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और रंगों से सरोबार कर दिया। शहर और देहात में होली के पर्व के दौरान चौराहों से लेकर मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात रही. होली के गीतों पर जमकर ठुमके लगे और खूब अबीर गुलाल बरसा। होली की मस्ती बच्चों और युवाओं के सिर चढ़कर बोली, युवाओं ने दोस्तों के संग होली खेली और पार्टी भी की. जिनमें खूब जाम छलके. होली के मस्तानों की टोलिया वाहनों में सवार होकर घूमती रही। होली के उल्लास में डूबे युवाओं ने बाईकों को पर घूम कर खूब मस्ती की। इस दौरान पुलिस और प्रशा...