सुल्तानपुर, मार्च 22 -- शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। जिले की ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज के बाद देश में अमन-चैन और शांति के लिए दुआएं मांगी गईं। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद का त्योहार पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार दिनभर गुलजार रहे, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। चौक स्थित जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ ने सुबह नौ बजे ईदगाह मैदान में सुन्नी समुदाय के लोगों को ईद की नमाज अदा कराई। मौलाना ने सभी से आपसी मेल-जोल और मोहब्बत के साथ रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि इस पर अमल किया जाए, तो समाज कई बुराइयों से बच सकता है। उन्होंने हिंदू, मुसलमान, सिख और ईसाई सभी समुदायों से मिलजुलकर रहने और एक-दूसरे की खुशियों में शरीक होने का संदेश द...