बुलंदशहर, मार्च 1 -- भारत विकास परिषद संस्कार शाखा का होली मिलन समारोह का आयोजन सिंघल स्वीट्स रेस्टोरेंट में किया गया। जिसमें भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारम्भ किया गया।वर्ष 2026-27 के लिए शाखा पदाधिकारियों का चयन सतीश गर्ग के संयोजन में किया गया। जिसमें विभोर गुप्ता को शाखा अध्यक्ष, ईश्वर चंद्र को सचिव व राकेश तितोरिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। होली मिलन समारोह के अंतगर्त फादर्स स्कूल के विद्यार्थियों, विवान, चेष्ठा, तनु सिंघल, मेघा जैन, अंजुन आदि ने देश भक्ति व होली के गीतों पर मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति दी । संदीप गर्ग ने भजनों का गायन किया व सभी सदस्यों, मातृशक्ति, बच्चों ने एक दूसरे पर पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दीं गई।सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समार...