बागेश्वर, जनवरी 8 -- बागेश्वर, संवाददाता। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। प्रधानाध्यापक दीप जोशी ने जिलाधिकारी का बैच अलंकरण कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनके जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें लक्ष्य स्पष्ट और ऊंचे होने चाहिए। कार्यक्रम के दौरान भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सीएसआर योजना के तहत दस मेधावी छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.