बिजनौर, जनवरी 23 -- आधारशिला द स्कूल में वसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना की। इस विशेष अवसर पर विद्यालय की संगीत शिक्षिका कोमल चौहान ने मां सरस्वती के चरणों में समर्पित एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया। अध्यापक कमलेश कुमार जोशी ने एक स्वरचित भजन सुनाया। विद्यालय के छात्र तन्मय चौहान शशांक एवं विभांशु ने भगवान श्रीराम की वंदना प्रस्तुत की। विद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष चतुर्भुज पांडेय ने वसंत पंचमी की महत्ता के बारे में बताया। मौके पर प्रबंधक विवेक कर्णवाल एवं एकता कर्णवाल प्रधानाचार्या अनीता शर्मा, उप-प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह नेगी, स्कूल- कोऑर्डिनेटर बबिता त्यागी, रजनी शर्मा, विकास सैलानी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...